गांवों में बैंक नहीं, किसानों के पास पैसा नहीं, बंद करो नौटंकी : लालू
पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को एक बार फिर से नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हल्ला बोला है. इस बार लालू ने नोट बैन के बाद गांव के लोगों और किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सीधे पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन हालातों में जनता को भाषण नहीं राशन चाहिए. ऊपर-नीचे, बांए-दांए और ईधर-उधर मत झांकिए, ये बताओ 15 लाख कब आयेंगे.
1. नौटँकी बंद करो। किसान मर रहा है, रबी की बुआई कैसे करेगा। बीज व खाद किससे खरीदेगा? तुम्हारे पूंजीपति मित्र किसानों को बीज खरीदवाने आएंगे क्या?
2. गाँवो में बैंक नहीं, है तो उनमें पैसे नहीं। किसानों को किन पापों की सजा और पूँजीपति मित्रों को किन कर्मों का पुण्य दे रहे हो? बताओ..
3. किसानों की खरीब पैदावार पड़ी है।कोई खरीदने वाला नही है। रबी की बुआई का पैसा नही है। एसी कमरों में नीति बनाने वालों को किसानी का “क” भी नही पता.
No comments:
Post a Comment